लालूू की बहू ऐश्वर्या ने डाला वोट, साथ आए पिता चंद्रिका राय ने चिराग पर बोला हमला
छपरा (सारण) : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सारण जिले की परसा सीट से जदयू प्रत्याशी और लालू यादव के समधी चंद्रिका राय ने बेटी ऐश्वर्या के साथ जाकर वोट डाला। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रिका राय ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला। चंद्रिका राय ने कहा कि चिराग पांच सितारा कल्चर के व्यक्ति हैं। बढि़या कपड़ा पहनते हैं। दिल्ली में रहते हैं। उन्हें जमीनी हकीकत के बारे में क्या पता है। चंद्रिका राय राग के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने दावा किया था कि नीतीश कुमार दोबारा बिहार के सीएम नहीं बनेंगे। लालू की बहू ऐश्वर्या ने डाला वोट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बहू और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने अपना वोट डाला। वे छपरा में अपने पिता चंद्रिका राय के साथ बूथ पर मतदान करने पहुंची।*


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग