चुनाव में वोट देने के लिए लाईन में लगी वृद्ध महिला की मौत

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के बहादुरपुर गांव में मध्य विद्यालय बहादुरपुर मे मतदान संख्या-71 पर मतदान करने पहुंची वृद्ध महिला की चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई।वृद्ध महिला की पहचान बहादुरपुर गांव निवासी देवेन्द्र सिंह की 70 वर्षीय पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई। वृद्ध महिला वोट देने के लिए लाइन में लगी थी कि अचानक वही पर गिर पड़ी जिसे परिजनों ने आनन-फानन में उठाया तब तक मौत हो चुकी थी। गाव वालों ने बताया कि वृद्ध महिला की हदय गति रूकने से मौत हुई होगी। मौके पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर पहुंचा भी नहीं गया। मौके पर मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची थी वही पर चक्कर खाकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। मृत महिला के मौत की खबर से परिजनों में चित्कार मच गया। मृत महिला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग