बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 7 दिसंबर से
राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) यानी कांस्टेबल पद ने बिहार में सिपाही पदों के लिए फिजिकल टेस्ट की नयी तारीख़ की घोषणा कर दी है. केंद्रीय चयन परिषद की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक अब फिजिकल टेस्ट 7 दिसंबर से शुरू होगा और 30 जनवरी को ख़त्म होगा। हालांकि, पहले सिपाही भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 15 जुलाई से शुरू होने वाला था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इसे उस वक़्त टाल दिया गया था. पूरे बिहार में सिपाही पदों के लिए 11 हज़ार 880 पदों पर बहाली होनी है. लिखित परीक्षा में पास हो चुके अभ्यर्थी 10 नवंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं केंद्रीय चयन परिषद की वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार फिजिकल टेस्ट पटना के गर्दनी बाग स्तिथ पटना हाई स्कूल में होगा. इससे पहले जनवरी और मार्च में 11,880 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गयी थी और 8 जून को इसके परिणाम आए थे, जुलाई में फिजिकल टेस्ट लेने का एलान किया गया था लेकिन बिहार में कोरोना के मामले बढ़ते के कारण शारीरिक परीक्षा की तारीख़ टाल दी गई है. 43 दिन तक चलने वाले फिजिकल टेस्ट के लिए चयन परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। 11,880 पदों पर होने वाले भर्ती के लिए पूरे भारत के अभ्यर्थी शामिल होंगे।


More Stories
कार्यपालक सहायकों को जुमला दिखाकर ठग रही बीपीएसएम, कार्यपालक सहायकों ने कहा- मांगें पुरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कार्यपालक सहायकों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को ले शहर में निकला कैंडल मार्च, नीतीश सरकर के खिलाफ की नारेबाजी
कार्यपालक सहायकों ने दूसरे दिन भी कार्यपालक सहायकों ने काला पट्टी बांधकर किया कार्य, आंदेलन को सामाजिक व राजनैतिक दलों का मिल रहा समर्थन, कहा- कार्यपालक सहायकों की मांगें जायज, सरकार जल्द पूरी करें मांग