भाभी को डायन कहने पर मारपीट, चार नामजद
तरैया (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में भाभी को डायन कहने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में चाचा-भतीजा घायल हो गए। घायल महाराणा प्रताप सिंह व पप्पू सिंह का प्राथमिक उपचार मशरक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। छपरा सदर अस्पताल से आए महाराणा प्रताप सिंह के बयान के आलोक में गलिमापुर गांव के राजीव रंजन सिंह उर्फ गुल्लू सिंह, राकेश कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह व छविनाथ सिंह समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि चार नवंबर को वह अपने घर के नजदीक एक दुकान पर थे। उसी समय उक्त लोगों ने उसके भाभी को डायन कह गाली देने लगे। जब वह विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग