मढ़ौरा लांक डाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने सीमेंट दूकान को किया सील
मढ़ौरा(सारण)। जिले के मढ़ौरा प्रखण्ड के इसरौली में लाॅक डाउन के उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने सीमेंट दूकान को सील कर दिया। इस संबंध में मढ़ौरा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिंह ने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान पूर्व में पुलिस के द्वारा बंदी का सूचना दिया गया था। उसके बाद भी निजी स्तर से अधिकारियों ने दूकानदारों को समझाया गया था। लेकिन पुनः गस्त के दौरान दूकान खुला पाया। जिसके बाद आपातकालीन के दौरान लाॅक डाउन, सरकारी आदेश के अवहेलना के आरोप में इसरौली बाजार स्थित मंगलम ट्रेडस के सभी समानों को जब्त करते हुए। उक्त दुकान को सील कर दिया गया है। स्थानीय सीओ और एमओ विकास रंजन की देख रेख में यह करवाई की गई। जिसके बाद उक्त दुकान के दूकानदार पर सरकारी आदेश के अवहेलना सहीत अन्य आरोपो में एमो के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग