बाजार से साईकल चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। साईकल चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ पहले पिटाई की उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर सब्जी मंडी का है।मामले की प्राथमिकी थाना क्षेत्र के धोबवल निवासी महफुज आलम ने दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि बाजार में अपनी साइकिल लगाकर सब्जी की खरीदारी कर रहा था। इस दौरान खैरा थाना क्षेत्र के खैरा कोरेया निवासी भृगुनाथ दास मेरी साइकल लेकर भागने का प्रयास कर रहा था।तब ग्रामीणों की नजर पड़ गई और लोगों ने साइकल चोर की जमकर धुनाई कर दी।जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया। मालूम हो कि पैगम्बरपुर सब्जी मंडी में आये दिन चोरों द्वारा बाइक और साईकल चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग