दीपावली की रात शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग से मांझी का रौशनी डिजिटल स्टूडियो एंड रिकॉर्डिंग सेंटर जलकर राख
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। माँझी प्रखंड मुख्यालय से सटे जलाल बाबा रोड में स्थित रौशनी डिजिटल स्टूडियो एंड रिकॉर्डिंग सेंटर में दीपावली की रात शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बन्द दुकान से निकल रहे धुंआ को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार अभय कुमार गिरी अपने दुकान का पूजा पाठ करने के बाद उसे बन्द कर नर पलिया स्थित अपने घर चले गये। घर पहुंचते ही फोन से दुकान में आग लगने की सूचना मिली। आनन फानन में वे पुनः दुकान पर पहुंचे तब तक सब कुछ जल के राख हो चुका था। दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने के क्रम में मनोज यादव नामक स्थानीय युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद में उसका इलाज कराया गया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग