अज्ञात बदमाशों ने जंगली बाबा मठिया के पुजारी तथा वीरेंद्र शर्मा को चाकू मारकर किया जख्मी
संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के संत धरनी दास मठ के समीप स्थित जंगली बाबा मठिया के पुजारी तथा कुँअर टोली निवासी वीरेंद्र शर्मा को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना शनिवार की रात की है। जख्मी पुजारी को आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए मांझी पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। चाकू मारने के कारणों का पता नहीं चला है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पुजारी रात में अपने कमरे में सोने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधी मठ में प्रवेश कर गए और घटना को अंजाम दिया। दीपावली का त्यौहार होने के कारण चारों तरफ शोरगुल हो रहा था और आतिशबाजी हो रही थी। इसी बीच दो युवक मठ में प्रवेश कर गए और उनका कमरा खुलवा कर बाहर निकाला तथा चाकू घोंप दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग