केदार पांडेय की जीत पर जश्न मनाकर दी बधाई
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सारण से सीपीआई उम्मीदवार केदार पांडेय की लगातार चौथी बार जीत पर डेरनी बाजार स्थित सीपीआई कार्यालय पर डॉ के एन सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओ व शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। शिक्षकों ने बताया कि केदार पांडेय की जीत स्वच्छ व निष्पक्ष विचारधारा व ईमानदार शिक्षकों आवाज की जीत है। इस जीत पर शिक्षक अमित कुमार, दिनेश तिवारी, रजनीश कुमार आज़ाद सहित सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओ व नेताओं ने बधाई देते हुए लाल गुलाल लगाकर व मिठाइयों से एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग