राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दुकान में लगी आग से लाखों के सामान जलकर राख

दुकान में लगी आग से लाखों के सामान जलकर राख

सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

पानापुर (सारण) थाना क्षेत्र के बसहिया बाजार पर रविवार की रात विभिन्न दुकानों में लगी आग से लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गये। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब नौ बजे बसहिया बाजार स्थित लालबाबू भगत के मिठाई दुकान में आग लग गयी और देखते ही देखते बगल में स्थित उमेश ठाकुर के सैलून को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आस पास के सैकड़ों ग्रामीण दौड़े एवं आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की विभीषिका इतनी तेज थी कि किसी को भी पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। सूचना पाकर पानापुर, तरैया एवं मशरक थाने से अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँची एवं घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में मिठाई दुकान एवं सैलून की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गए ।वही मैनुद्दीन मियां के चिकेन शॉप के अलावे हरिनंदन सिंह की दवा दुकान को भी आंशिक क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के कहना था कि अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुँचती तो अगल- बगल के घरों को भी नुकसान पहुँचता। हालांकि आग कैसे लगी यह स्पष्ट नही हो पाया है। मौके पर पहुँचकर जदयू नेता रत्नेश कुमार भास्कर, अमित कुमार, कुन्दन कुमार, रामबाबू साह ने दुकानदारों से मुलाकात कर दुख प्रकट किया तथा नगद और तिरपाल सहयोग स्वरूप प्रदान किए।