घर की सफाई कर रहे युवक को लगी करंट, मौत
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के टहलटोला गांव में छठ पर्व पर घर की सफाई कर रहे एक युवक बिजली की करेन्ट की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरपुर जुआरा पंचायत अंतर्गत टहल टोला निवासी सुरागी राय के 22 वर्षीय पुत्र पवन कुमार अपने घर पर साफ सफाई कर रहा था। तभी छत पर खुले तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।मौत के बाद पिता सुरागी राय मां नीलम देवी बहन संध्या कुमारी पूनम कुमारी अंशु कुमारी प्रियंका कुमारी और भाई बिट्टू कुमार समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मुखिया उपेन्द्र प्रसाद ने मृतक के परिजनों को कबीर अत्यंत गोष्टी से 3 हजार रुपये प्रदान किया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग