एसडीओ,बीडीओ और सीओ ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। एसडीओ मढ़ौरा विनोद कुमार तिवारी ने बुधवार को गंडक नदी के किनारे स्थित कोंध मथुराधाम, रामपुररूद्र, बसहिया आदि घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित सीओ रणधीर प्रसाद एवं बीडीओ मो. सज्जाद को छठव्रत को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सभी छठव्रतियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक करेगा। वही सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि सभी घाटों की बैरिकेडिंग करायी जाएगी। सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी एवं पुलिस के जवान एवं गोताखोर मौजूद रहेंगे। एसडीओ श्री तिवारी ने बताया कि छठव्रत के दौरान स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेंगे ताकि व्रतियों को कोई कठिनाई न हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग