छठ त्योहार को लेकर सजने लगी दुकाने, 80 रुपये में बिक रहा दउरा, दो सौ में ढाका
छपरा(सारण)। चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बाजार सज गए हैं। सड़क के किनारे दुकानें लगी हैं और सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई है। लेकिन, महंगाई की मार से हर वर्ग परेशान हैं। एक साल में सामानों की बढ़ी कीमतों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को बाजार में छोटा दउरा अस्सी रुपये तो बड़ा ढाका दो सौ रुपये में बिका। महापर्व छठ को लेकर जिला मुख्यालय से कस्बाई बाजारों में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व को देखते हुए छठ का बाजार सज गए हैं। पूजा के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले मौसमी फलों की दुकानें भी सज गई हैं। शहर के मौना चौक से डाकघर चौक एवं बाजार समिति सहित अन्य स्थानों पर दुकानदार दुकान सजा रहे हैं। पूजा के दौरान प्रयोग में आने वाले सामान दुकानदारों के पास उपलब्ध है। लेकिन पिछले साल की अपेक्षा इस बार कुछ सामानों की कीमत दोगुनी तो कुछ की कीमत डेढ़ गुनी तक बढ़ चुकी है। लोग मोल-तोल के बीच सामान महंगे दर पर खरीदने को विवश हो रहे हैं। पिछले साल की तुलना में मिट्टी के बर्तन से लेकर बांस के बने सामानों की कीमत भी बढ़ गई है।
सामान की ये है कीमत
सामान दर रुपया में
बड़ा दउरा 100 से 120
छोटा दउरा 60 से 80
छोटा ढाका 100 से 120
बड़ा ढाका 120 से 200
सूपली 30 से 60
नारियल एक जोड़ा 60 से 70
केला एक घौद 250 से 300
मिट्टी के बर्तन 120 से 150
सेव प्रति किलो 80 से 100


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग