चोरों का आतंक: बनियापुर के प्रखण्ड कार्यालय कैम्पस से जीविका परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक की आई स्मार्ट बाइक चोरी
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बेखौफ बाइक चोर गिरोह की बढ़ती सक्रियता से बाइक स्वामी सकते में है। बाइक चोरी का ताजा मामला बनियापुर प्रखण्ड कार्यालय का है। जहाँ विभागीय कार्य से बीडीओ से मिलने पहुँचे जीविका परियोजना के क्षेत्रीय समन्वयक की आई स्मार्ट बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली। मामले की प्राथमिकी जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक अभिमन्यु कुमार दुबे ने बनियापुर थाने में दर्ज कराई है। जिसमे पीड़ित ने बताया है कि प्रखण्ड कार्यालय परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर आवश्यक कार्य से बीडीओ से मिलने उनके कार्यालय में गया था।लगभग आधे घंटे बाद कार्यालय से बाहर निकला तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी चोरी गई बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिल सकी। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने इस बात का उल्लेख किया है कि जब मामले की सूचना बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह को दी गई तो आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया।जहाँ बाइक चोरी होने का मामला स्पष्ठ रूप से उजागर हुआ। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मिश्र प्रखंड कार्यालय पहुँच सीसीटीवी फुटेज का गंभीरता पूर्वक अवलोकन कर चोरी गई बाइक की बरामदगी में जुटे है। मालूम हो कि हाल के दिनों में चौक- चौराहे से लेकर गली-मुहल्ले तक और अब प्रखण्ड मुख्यालय से भी चोर गिरोह के सदस्य धरल्ले से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने लगे है। जो बाइक स्वामियों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग