चोरी के आरोप में गांव वालों ने दो को पकड़ पुलिस को सौपा, परिजनों का आरोप युवक निर्दोष
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र अरना दक्षिण टोला गांव में मंगलवार की सुबह पानी के मोटर और मोबाइल चोरी की घटना में गांव के लोगों ने सुबह में दो युवकों पकड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामला है कि अरना गांव के विश्वनाथ सिंह का मोबाईल, शैलेश सिंह और विरेन्द्र सिंह का पानी का मोटर चोरी कर ली गई।सुबह में गांव वालों की सहयोग से शक के आधार पर गांव के दो युवक आकाश सिंह और रिषीकेश सिंह फोन कर बुलाकर पकड़ लिया। वे अपने मामा के यहां डुमरसन से आया और उसे पकड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। वही मामले में पकड़ें गये युवकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही दबंग प्रवृति के लोगों ने युवकों को दबंगई से फोन कर बुलाकर मारपीट की गई। मामले में अरना गांव निवासी हरिकिशोर सिंह ने बताया कि शक के आधार पर लड़कों को मोबाईल पर फोन करके बुलाकर शैलेश सिंह के दरवाजे पर आधा दर्जन लोगों ने मारपीट करने लगें जिस बचाने जाने के दौरान मारपीट की गई जिसमें मैं भी घायल हो गया। साथ ही जबरन कब्जा में रखें युवक के साथ मारपीट कर थाना पुलिस को सौप दिया जाएगा।मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग