राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

फ्री हेल्थ चेक-अप मेला का हुआ आयोजन

फ्री हेल्थ चेक-अप मेला का हुआ आयोजन

छपरा (सारण)। जिले के मढ़ौरा प्रखंड के ओल्हनपुर नवका बाजार में छपरा के सामाजिक कार्यकर्ता सह ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड इंटरनेशनल फाउंडेशन के सारण जिला अध्यक्ष (यूथ विंग) जनाब तारिक़ अनवर और वुमेन हेल्थ क्लिनिक, नगरा के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व दवा वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सक के रूप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञा डॉ. बिल्किश जहां, दन्त चिकित्सक डॉ. कुमारी रंजू, मधुमेह व हृदय रोज विशेषज्ञ- डॉ. एस. एम. अहमद, शिशु रोग विशेषज्ञ -जितेंद्र कुमार महतो, नेत्र रोग विशेषज्ञ – डॉ. शम्भू कुमार, जेनरल फिजिशियन – डॉ. संतोष कुमार, होमियोपैथी विशेषज्ञ – डॉ. सीताराम, एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट में डॉ. मेराज आलम एवं डॉ. मुन्ना ने लगभग 320 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया। साथ ही जरूरत के हिसाब से उनको दवाइयां भी दी गयी। शिविर के संयोजक जनाब तारिक़ अनवर ने कहा कि उनके द्वारा फ्री हेल्थ कैम्प का आयोजन हर साल किया जाता है। कोविड-19 को लेकर इस बार कैम्प में ख़ास एहतियात बरती गई। मुख्य द्वार पर ही सभी मरीजों के हाथों को सेनेटाइज करते हुए उनका शरीर का तामपान मापा गया और सभी मरीजों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर मौलाना नेसार साहब और नबी अहमद ने कहा कि मोहम्मद साहब के जीवनी को अपने जिंदगी और उनके बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस प्रोग्राम के लिए तारिक़ अनवर के प्रयास को सभी ने सराहा है। इस मौके पर मौलाना नेसार मिस्बाही साहब, हसनैन मौलाना, अब्दुस्सलाम (मुन्ना जी), शिक्षक मो. सोहराब सरपंच, सुजय सिंह,  जावेद खान, रमीज़ राजा, मो. यूनुस अंसारी, आतिफ, मो. राजा अहमद, मो. फैज़ान, मो. आसिफ, आनंद प्रभात, शकील अहमद,  सलाम खान, मो. मुस्तफा अंसारी आदि मौजूद थे।