समाजसेवी ने नगरा में बांटी राहत सामग्री
नगरा(सारण)- जब पूरा भारत कोरोना संक्रामक जैसे महामारी के प्रकोप के कारण दहशत में है, ऐसी मुसीबत की घड़ी में जरूरतमंदों व जन-सामान्य की सहायता करना हीं इंसान का सबसे बड़ा फर्ज बन गया है। इसी क्रम में डुमरी पंचायत के मुसहर टोली एवं कादीपुर बन्नी पंचायत के नबीजंग बिनटोली में कोरोना के प्रकोप के कारण घर से बाहर काम पर नही निकलने वाले तीन दर्जन से अधिक गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के बीच नगरा प्रखण्ड क्षेत्र के खैरा थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के मानपुर गांव निवासी समाजसेवी इसरार अहमद खान के द्वारा चावल, दाल, आलू, नमक का पैकेट के साथ कुल 350 पैकेट राहत सामग्री बाटी गई। पैकेट में 4 किलो चावल ,डेढ़ किलो दाल, तीन किलो आलू ,एक किलो नमक, लाइफबॉय साबुन एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। मौके पर मसकुल अहमद खां, गुडडु खां, गुडडु मांझी, के साथ डुमरी पंचायत के मुसहर टोली एवं कादीपुर बन्नी पंचायत के नबीजंग बिनटोली गांव के काफी संख्या में महिलाएं तथा पुरूष के साथ बच्चे उपस्थित थे। वही समाजसेवी इसरार अहमद खान का कहना है कि कोरोना एक ऐसी महामारी है कि जिससे दूसरों को जागरूक व सुरक्षा देकर हीं हम अपनी, देश व समाज की सुरक्षा कर सकते हैं। इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत का तकाजा है कि हम खुद सावधान रह कर दूसरों को भी जागरूक व मदद करे। उन्होंने कोरोना के लक्षण एवं बचाव की भी जानकारी स्थानिय ग्रामीणों को सलाह देने के साथ ही साथ हीं लोगों को घर मे ही रहने, एक मीटर की दूरी से बात करने व भीड़ -भाड़ वाले जगह पर जाने से परहेज करने आदि का सलाह दे रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग