बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं का लगातार किया जा रहा है बिधुत- बिच्छेद
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट।
बनियापुर(सारण)। बिजली बिल समय पर जमा नही करने वाले उपभोगताओं पर बिधुत विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है। ऐसे उपभोगताओं को चिन्हित कर लगातार अभियान चलाकर बिधुत- बिच्छेद किया जा रहा है।शुक्रवार को बनियापुर प्रशाखा के जेई-02 अदिति कुमारी के नेतृत्व में गोपालपुर में अभियान चलाकर लक्ष्मण साह, संतोष कुमार मिश्रा, कासीम अंसारी, गौतम शर्मा, मो.नूरहसन, रामपति देवी सहित एक दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। वही दर्जन भर चिन्हित उपभोगताओं ने बिधुत बिच्छेदन से बचने के लिये आन-द-स्पॉट अपना विपत्र जमा कर दिया। जेई अदिति कुमारी ने बताया कि सभी उपभोगताओं पर निर्धारित से अधिक रुपये का बिधुत विपत्र बकाया था। मौके पर अरुण कुमार, राजकिशोर सिंह, विजय कुमार सिंह, शैलेश कुमार प्रसाद, पंकज कुमार सहित सभी संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग