अमनौर पुलिस ने 150 लीटर देशी शराब बरामद किया, धंधेबाज फरार
अमनौर(सारण)। शराब बिक्री पर रोक के बावजूद धंधेबाज चोरी छिपे शराब का तस्करी करने से बाज नही आ रहे है। शादी समारोह के दिन होने के कारण इसका खास मांग बढ़ गई है। अमनौर पुलिस लगातार छपेमारी कर रही है, फिर भी धंधेबाज होम डिलेवरी के माध्यम से बिक्री करने से बाज नही आ रहे है। सोमवार की देर संध्या पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुणा छपरा गांव में एक शराब धंधेबाज के घर छपेमारी किया। इस दौरान पुलिस ने धंधेबाज के दलान से करीब 150 लीटर तीन बड़े गैलन में रखा देशी शराब बरामद किया। वही पुलिस के भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गया। थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि फरार धंधेबाज पवन राय बताया जाता है। इनके दलान से तीन गैलेन में रखा 85 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। अवैध शराब बिक्री के मामले में फरार आरोपी पवन राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई करने की बात पुलिस ने कही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग