कायाकल्प कार्यक्रम के तहद पीएचसी को राज्यस्तरीय टीम ने किया निरीक्षण,साफ सफाई के साथ मिलने वाली सुविधाओं को चेक लिस्ट के अनुसार देखा

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को छपरा से आई कायाकल्प कार्यक्रम के टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम में राज्य स्तरीय दो सदस्यीय डॉ.सदना रहमान क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबन्धक सारण व डॉ साक्षी कादरे डीटीओ एफ केयर ने दोपहर बारह बजे पहुँच व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने ओपीडी पंजीयन से लेकर मरीजों की जांच, परीक्षण, दवा वितरण, इंजेक्शन रूम से लेकर सभी कक्षों का अवलोकन किया। कायाकल्प चेकलिस्ट अनुसार कक्षों में पहुंचकर व्यवस्थाएं भी देखी। व्यवस्थाओं को किस तरह से व्यवस्थित और बेहतर कर सकते हैं। इसे लेकर सुझाव भी दिए। आकस्मिक चिकित्सा, प्रयोगशाला, प्रसूति कक्ष, प्रसव उपरांत भर्ती वार्ड के साथ कम्प्यूटर कक्ष, लेखापाल कक्ष का भी निरीक्षण किया।साफ सफाई पर जोर देते हुए कहा कि साफ सफाई के मामले में आई कमी बरदास्त नही किया जाएगा।अलग अलग वार्ड को अलग अलग वाइपर से साफ सफाई करने का निर्देश दिया। डॉ सदना रहमान ने स्टाफ नर्स और अन्य सहायक स्टाफ को बायो मेडिकल वेस्ट के लाभ सहित प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी। अस्पताल में पर्याप्त साफ सफाई नहीं मिलने पर उन्होंने जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान पीएचसी प्रभारी,कुमार गौरव,स्वास्थ्य प्रबन्धक शिव कुमार पश्वान,एएनएम प्रीति कुमार,लेखापाल पुष्पेंद्र कुमार पीयूष,स्वास्थ्य कर्मी अमित कुमार,संतोष कुमार सिंह डाटा एंट्री ऑपरेटर,मुख्यरूप से उपस्थित थे।लेखापाल पुष्पेंद्र कुमार पीयूष ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहद 2017 में सामुदायिक अस्पताल सुविधाओं के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग