अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को कुचला

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक -डोइला-गोढना ग्रामीण सडक पर मशरक की तरफ से पैदल गांव जा रही महिला को पीछे से जा रहें अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई आस पास के लोगों ने इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल महिला की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी कन्हैया ठाकुर की 50 वर्षीय महिला उमरावती देवी के रूप में हुई। घायल महिला अपने नैहर पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव से अपने ससुराल महुली आ रही थी कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से कुचल दिया। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने महिला के एक पैर कुचला देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही मामले में मौके पर पहुंचे रामपुर अटौली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह और डोइला गांव निवासी सुबोध अकेला ने घायल महिला को छपरा सदर अस्पताल भेजने में मदद किया और मामले की पंचायती कर मामले में समाधान करने की बात बताई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग