दक्षिण टोला गांव में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए निकली कलशयात्रा
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के दक्षिण टोला गांव के नयका टोला में दशरथ राय के आवास पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम के आयोजन को लेकर शुक्रवार की सुबह कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें चार दर्जन से ज्यादा पीला वस्त्र धारी महिलाओं और युवतियों ने कलश लेकर घोघाड़ी नदी के घाट पर जाकर विधिवत मंत्रोच्चार के बाद जल बोझी किया गया। मौके पर पंचायत के बड़ी संख्या में गण्यमान लोगों की उपस्थिति रही। मौके पर रविन्द्र राय उर्फ व्यास जी,उप सरपंच रामबाबू राय, संतलाल यादव, बच्चा लाल यादव, रामचन्द्र राय,प्रमोद यादव मुख्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अष्टयाम की विधिवत शुरुआत के बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया गया। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे का लय में गायक भक्तों के उच्चारण से पुरा ग्रामीण इलाका भक्तिमय हो गया।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि