प्रथम राष्ट्रपति के जयन्ती पर की गई वृक्षारोपण
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भेल्दी।भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह पर श्रीधर बाबा दरोगा प्रसाद राय इंटर महाविद्यालय भेल्दी में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वैज्ञानिक सह इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर के अध्यक्ष डॉ विजय अवधेश सिंह की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण का रक्षा करना मानव का परम कर्तव्य है। पेड़-पौधे लगाने के साथ साथ उनकी देखरेख पालन पोषण की जिम्मेवारी भी समझनी चाहिए। पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान हैं। अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए।प्राचार्य रामप्रवेश पंडित ने कहा कि बिना वृक्ष के पेड़ पौधे की प्राकृतिक सुरक्षित नहीं रह सकती।स्वागत गान खुशी कुमारी रुखसाना परवीन सोनाली कुमारी रागिनी कुमारी व स्वागत भाषण प्रो रामकिशोर यादव ने किया। मौके पर श्रीधर बाबा के परम शिष्य मुरारी स्वामी,प्रो पप्पू कुमार सिंह, मुखिया रमेश राय राजेंद्र राय ठाकुर राय वर्सर प्रो सुरेन्द्र कुमार, प्रो मनोज कुमार पाण्डेय,प्रो अभय कुमार, प्रो अखिलेश कुमार, प्रो अमित कुमार,प्रो प्रभु नाथ यादव, प्रो उमेश प्रसाद प्रो योगेन्द्र राम,प्रो सिपाही राय प्रो गुलाम नबी अंसारी,प्रो वीरेंद्र प्रसाद,प्रो सुनीता कुमारी,प्रो मुरारी गुप्ता,प्रो भोला प्रसाद,कृष्ण कुमार यादव ललन शाह भरत प्रसाद रामबाबू देवेश देवेंद्र शाह सुनील कुमार मनिद्र लाल शाह, दुर्गेश चंद्रमा राम व अन्य उपस्थित थे।धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य राम प्रवेश पण्डित ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग