सब की योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम- सभा की बैठक
तरैया (सारण)। प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार सब की योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठक हुई जिसमें पंचायत क्षेत्र में आवश्यक विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया गया एवं 7 निश्चय योजना के अंतर्गत हुए कार्यों की समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत राज पोखरेड़ा के सभी वार्ड सदस्यों वार्ड सचिवों मुखिया एवं उप मुखिया तथा पंचायत सचिव की उपस्थिति में संपन्न हुए इस बैठक में पंचायत क्षेत्र में हुए सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा की गई एवं लंबित पड़े कार्यों को अतिशीघ्र पूरा करने का लक्ष्य रखा गया वही नल जल योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। ग्राम पंचायत भवन पोखरेड़ा के बगल में स्थित चबूतरे पर आयोजित इस बैठक में पंचायत के बहुत से ग्रामीणों ने भी भाग लिया एवं अपने अपने मुहल्लों में आवश्यक विकास कार्यों का मांग रखा जिसे ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित कर बैठक की कार्रवाई पंजी में अंकित किया गया, वही बैठक में बहुत से ग्रामीणों ने जीआर की राशि अभी तक नहीं मिलने की शिकायत की जिस पर स्थानीय मुखिया द्वारा लाभुकों की सूची अंचल कार्यालय को भेज चुके होने की बात कही गई एवं प्रतीक्षा करने को कहा गया। बैठक में स्थानीय मुखिया मीरा शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा, पंचायत सचिव उमाशंकर गिरी, उप मुखिया जयप्रकाश राय, सभी वार्डों के वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग