जेपीयू में सांस्कृतिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक समिति का हुआ गठन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जेपीयू के कुलपति डॉ फारूक अली के आदेशानुसार एक सांस्कृतिक समिति का गठन शनिवार के दिन किया गया। इसके लिए 5 सदस्य समिति बनाई गई । इस समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर उदय शंकर ओझा जो छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष हैं उनको बनाया गया। इसके साथ ही सदस्यों के रूप में डॉ आशारानी, डॉ सत्येंद्र कुमार, डॉ जोशी एवं डॉ विनय मोहन की नियुक्ति की गई है। इस आशय का पत्र कुलपति के आदेशानुसार जेपीयू के कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्री कृष्ण के द्वारा जारी किया गया है। उक्त बातों की जानकारी जेपीयू के पीआरओ डॉ हरीश चंद्र ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग