मछली पकड़ने के विवाद में हिंसक मारपीट,अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के लौवा कला गांव में दो पक्षों में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद में हिंसक मारपीट हो गयी है। घटना में चार जख्मी हो गए। जिसमें अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना में प्रथम पक्ष के आकाश कुमार ने बताया है कि भाई मछली के लिए पोखरा पर गया था।जहां भाई प्रदीप कुमार को मछली भी नहीं दिए और मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामले में राजेन्द्र सिंह, निपुल सिंह, छोटू सिंह, सुदामा साह, सिकन्दर साह को नामजद करते जाति सूचक शब्द प्रयोग कर अभद्र गाली देने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि निजी पोखरा में मछली पकड़वा रहा था कि गांव के रणधीर साह, सोनू साह, राजू साह, दिलीप साह, प्रदीप, संजय साह आदि सभी एक मत होकर 1.5 किविंटल मछली उठाकर भागने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर पुत्र सहित जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग