कोविड- 19 के कारण शोध पत्र को जमा करने की तिथि में किया गया 6 महीने का विस्तार
संजय कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशानुसार विश्वविद्यालय में शोध सलाहकार समिति की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूजीसी ने जो हाल में अपना निर्णय लिया है कि कोविड- 19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी शोधार्थियों को जिनका अपना शोध प्रबंधन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 निर्धारित किया गया था। उसको विस्तारित कर दिया गया है।यह विस्तार लंबे समय के लिए हुआ है। अब इन शोधार्थियों को अपने शोध पत्र जमा करने के लिए करीब 6 महीने का और समय मिल गया। इसका अंतिम तिथि 30 जून 2021 को निर्धारित किया गया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जेपीयू के पीआरओ डॉ हरीश चंद्र ने बताया कि कुलपति के आदेश अनुसार यूजीसी के निर्णय के आलोक के मद्देनजर कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए तिथि का विस्तार किया गया है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग