बनियापुर मे डॉ आंबेडकर का 64 वाँ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बौधिसत्व विश्व रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का 64 वाँ महापरिनिर्वाण दिवस बनियापुर प्रखण्ड के डॉ बी आर अम्बेडकर मध्य विद्यालय इम्ब्राहिमपुर हरपुर के प्रांगण पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। सरेया पंचायत के दलित बस्ती मे भी मिशन गायक धर्मेंदर धीरज, सुरेंदर ब्यास के संगीतमय कार्यकर्म प्रस्तुति के साथ बाबा साहेब के भारत के संविधान एवं आधुनिक भारत के विकास में योग्यदान पर प्रकाश डाला गया। कोरोना काल मे सामाजिक दूरी बनाकर गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने पर भी विचार किया गया। इम्ब्राहिम पुर में डॉ अम्बेडकर का आदमकद स्थापित कनरे का प्रस्ताव पर भी विचार विमर्श हुआ। श्री चौधरी ने प्रबुद्ध भारत के नव निर्माण के लिए जाति धर्म और पार्टी से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिक्रम चौधरी ने किया। संचालन श्री किशुन माझी द्वारा किया गया। जहाँ पर जय नारायण माझी,सुरेश शर्मा, रामदयाल माझी, राजेश दास, राजेश रावत, रंजीत महतो, कृष्णा राम शिक्षक, डॉ अनिल कुमार, जंग बहादुर राम, बलिराम राम, परमात्मा राय शिक्षक आदि अम्बेडकवादी विचारधारा के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग