अनियंत्रित स्क्रारपियो ने मोटरसाइकिल सवार को मारा टक्कर, दो युवक घायल

मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में सोमवार की देर शाम दो युवकों को सड़क दुघर्टना में घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सतजोड़ा पकड़ी गांव निवासी दसई प्रसाद के 22 वर्षीय युवक पिंटू कुमार और सुनील प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र चन्दन कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने घायल युवक के पैर की हड्डी और सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।मामले में घायलों ने बताया कि वे सतजोड़ा खजुरी गांव से शादी तय करने दिघवादुबौली गांव गये थे वही से वे मशरक महम्मदपुर एसएच-90 से घर आ रहें थे कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर मशरक की तरफ से जा रही अनियंत्रित स्क्रारपियो ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग