दरियापुर में किसान बिल के विरोध में भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता
अमित कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर (सारण)। तीन किसान बिल के खिलाफ किसानों के द्वारा भारत बंद के आह्वान पर महागठबंधन के भाकपा, माकपा एवं माले के कार्यकर्ताओं के साथ राजद एवं कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन में मंगलवार को सितलपुर परसा मार्ग के परीक्षण चौक पर टायर जलाकर आवागमन को बाधित किया। फिर सड़क पर बेंच लगाकर बैठ गए। परसा विधानसभा के अध्यक्ष कमलेश राय और कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मृतुन्जय तिवारी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वही दिघवारा-भेल्दी मार्ग पे राशूलपुर में टायर जलाकर आवागमन को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि बंद के दौरान एंबुलेंस, मोटरसाइकिल, साइकिल, और अन्य जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया गया। वही हर बाजार चौक चौराहा पर के सभी दुकाने खुली रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग