शराब के नशें में मोटरसाइकिल सवार गढ़े में गिरा, पुलिस ने लिया कब्जे में

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-90 पर प्रखंड कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर गढ़े में गिर पड़ा जिसे आस पास के लोगों ने बाहर निकाला तो वह शराब के नशें में था मौके पर थाना पुलिस जमादार जय राम प्रसाद ने दल बल के साथ पहुंच शराब के नशें में गिरे युवक को मोटरसाइकिल ग्लैमर बीआर 04एम 8485 के साथ प्राथमिक इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली गांव निवासी राधा किशुन रावत के 35 वर्षीय पुत्र रामानंद रावत के रूप में हुई। इलाज के बाद उसे अपने कब्जे में ले लिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशें की हालत में युवक को पीएचसी में इलाज के लिए लाया जो पूरे नशे की हालत में था।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग