राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सब्जियों की बढ़ती कीमतों से गृहणीयों के किचेन का जायका बिगड़ा, आमलोगों की बढ़ी परेशानी

सब्जियों की बढ़ती कीमतों से गृहणीयों के किचेन का जायका बिगड़ा, आमलोगों की बढ़ी परेशानी

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

बनियापुर (सारण) सब्जियों की बढ़ती कीमत ने आमलोगों के किचेन का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों का राजा कहे जाने वाला आलू सहित सभी सब्जियो का बाजार भाव तेज है। बिगत दो महीने से बेलगाम आलू-प्याज की कीमत में अबतक आशा के अनुरूप गिरावट नहीं होने से आम लोगो को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। गत अक्टूबर महीने से आलू-प्याज की कीमत में बढ़ोतरी शुरू हुई। जो दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली गई। एक तरफ आलू 50 रुपये प्रति किलोग्राम तो दूसरी ओर प्याज 75 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुँच गया। अब लोगो को उम्मीद थी की नये प्याज की आवग से कीमत में कमी आएगी। मगर नई प्याज आने के बाद भी कीमत में कोई खास कमी नहीं आई। अभी भी प्याज 45-50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। जबकि आलू 30-40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बरकरार है। जिस वजह से थोक में सब्जी खरीदने वाले लोग किलो में सब्जी खरीदने के लिये मजबूर है। सुधीर कुमार, रामलाल राय, प्रमोद सिंह सहित दर्जनों ग्राहकों ने बताया की आलू- प्याज की नई प्रभेद बाजार में आने के बाद भी फिलवक्त बाजार भाव कम नहीं हुआ है। हालांकि थोक भाव मे खरीदने वालों ग्राहकों को 25 रुपये किलो आलू और 40 किलो की दर से प्याज मिल रही है। जिसपर खुदरा बिक्रेताओं का तर्क है कि थोड़ा- थोड़ा कर बिक्री करने में बार-बार माप- तौल करना पड़ता है। जबकि पॉलीथिन आदि पर भी कुछ राशि खर्च हो जाती है। बहरहाल आलू-प्याज की थोक और खुदरा कीमत में 10 रुपये का अंतर है। जिसको लेकर ग्राहकों और दुकानदारों में तू-तू, मैं-मैं भी हो रही है। कीमत में बढ़ोतरी की वजह से भोजन को लजीज और ज़ायकेदार बनाने वाला प्याज अब भी आमलोगों की पहुँच से दूर है। दिलीप साह, पर्मा राय, दिनेश साह सहित कई बिक्रेताओं ने बताया की थोक बिक्रेता के यहाँ उच्ची कीमत पर आलू-प्याज खरीदना पड़ रहा है। जिस वजह से अभी तक कीमत में कमी नहीं हो पा रही है। अनुभवी लोगो की माने तो आमतौर पर नवम्बर महीने के आखरी सप्ताह से तापमान में कमी होने के बाद सब्जियों के पर्याप्त उत्पादन होने से कीमत में कमी आती है। मगर लग्न का मौसम शुरू होने से खपत अधिक होने को लेकर बिक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम पर सब्जियां बेंची जा रही है। जिससे लोगो को परेशानी झेलनी पर रही है।

एक नजर में समझें सब्जियों का बजार भाव (प्रति किलोग्राम में)

  • प्याज-45-50 रूपये
  • टमाटर-55-60 रुपये
  • बैगन-30-35 रुपये
  • फूल गोभी-25-30 रुपये
  • आलू-30-40 रुपये
  • मटर(छीमी) 70-75 रुपये
  • कद्दू(लौकी)-25-30 रुपये/पीस
  • हरा मिर्चा-70-80 रुपये