बस की ठोकर से मृत टुनटुन के भाई ने बस चालक पर दर्ज कराई प्राथमिकी
सारण/तरैया। थाना क्षेत्र के तरैया- मढ़ौरा एसएच-73 सड़क पर शाहनेवाजपुर देवीस्थान के समीप बस की ठोकर से मृत टुनटुन कुमार साह के भाई सोनू कुमार ने बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं अपने बड़े भाई टुनटुन कुमार साह को बाइक से लेकर अपनी मां की मृत्यु प्रमाण पत्र लाने तरैया ब्लॉक जा रहा था। तभी पीछे से मुन्ना ट्रांसपोर्ट की बस के चालक तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए आया और बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे मैं सड़क से दूर जा गिरा तथा मेरा भाई बीच सड़क पर गिर पड़ा। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लोग मुझे घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया। वही घटना के बाद बस चालक ठोकर मार कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बस का नम्बर नोट कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग