मांझी पश्चिमी भाजपा मंडल का संयोजक बने मुकेश सिंह
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के तीन मंडलों में नये संयोजक मनोनीत किया है। श्री शर्मा ने मांझी पश्चिमी मंडल का संयोजक मुकेश कुमार सिंह को मनोनीत किया है। इसी प्रकार एकमा नगर मंडल का संयोजक प्रदीप कुमार सिंह पप्पू को और लहलादपुर भाजपा मंडल का संयोजक रौशन चौधरी को मनोनीत किया है। उन्होंने इस आशय का पत्र भी निर्गत कर दिया है। उधर मुकेश कुमार सिंह को मांझी पश्चिमी भाजपा मंडल का संयोजक मनोनीत किए जाने पर भाजपा नेता अभय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विभूति नारायण तिवारी, अभय मिश्र, संजय सिंह, वीरेंद्र पांडेय, जितेंद्र सिंह, चैतेंदनाथ सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी है कि श्री सिंह के मनोनयन से क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ेगा और संगठन को भी मजबूती मिलेगी।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा