पीएचसी मशरक का लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। जिलाधिकारी सारण सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर सोमवार की सुबह पीएचसी खुलते ही लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मढ़ौरा तेज नारायण राय ने औचक निरीक्षण किया। प्रखंड में अवस्थित पीएचसी मशरक का सुबह में औचक निरीक्षण को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पहुंचने की खबर मिलते ही वहां कार्यरत चिकित्सकों एवं कर्मियों के बीच हड़कंप व्याप्त हो गया और सभी कर्मी आनन-फानन में अपने अपने जगह पर पहुंचे। अस्पताल में पहुंचे अधिकारी ने घूम घूम कर इमरजेंसी कक्ष, डिलेवरी कक्ष, टीकाकरण केंद्र, ओपीडी केंद्र का जायजा लिया। इसके साथ ही तैनात चिकित्सकों और कर्मियों की खोजबीन की। अधिकारी द्वारा चिकित्सक और कर्मियों की खोजबीन शुरू होने की खबर मिलते ही चिकित्सक और कर्मियों में हड़कंप व्याप्त हो गया। हालांकि निरीक्षण के क्रम में क्या खामियां मिली है इसकी जानकारी जांच दल के अधिकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताने से इंकार कर दिया उन्होंने कहा कि मुख्य स्वास्थ्य सचिव और जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार वे पीएचसी में सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की एक एक बिंदु पर जांच-पड़ताल किए हैं और वे उसकी रिपोर्ट सीधे डीएम सौंपेंगे। निरीक्षण के दौरान पीएचसी में चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद, मंनोरंजन सिंह, संजीव सिंह,संजय कुमार, फार्मासिस्ट अरबिंद कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियांशु प्रकाश, प्रेम कुमार मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग