नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने के लिए सिविल सर्जन की समीक्षा बैठक
- टीकाकरण कार्य में यूनिसेफ के द्वारा किये सहयोग की हुई समीक्षा
- सीएस बोले- कैंप मोड में करें ड्यू लिस्ट अपडेट
- ससमय एचएमआईएस पोर्टल पर डाटा एंट्री करने का निर्देश
- 10 प्रखंडों में यूनिसेफ व 10 प्रखंडों में डब्ल्यूएचओ कर रहा सहयोग
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिला प्रतिरक्षण कार्यालय सभा कक्ष में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण व यूनिसेफ के द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी। यूनिसेफ के द्वारा पिछले एक साल में टीकाकरण कार्य में किये गये सहयोग की समीक्षा की गयी। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ.माधवेश्वर झा ने कहा कि जिले में टीकाकरण कार्य को सुदृढ करने के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर कार्य करने की आवश्यकता है। सीएस ने कहा कि यूनिसेफ के प्रखंड स्तरीय बीएमसी एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के एफएम नियमित टीकाकरण में सुधार के लिए नियमित तौर पर मदद कर रहे हैं। टीकाकरण से वंचित पाए गए बच्चों का यूनिसेफ औऱ डब्ल्यूएचओ के सहयोग से टीकाकरण हो रहा है। नियमित टीकाकरण का सर्वे, छूटे बच्चों को चिह्नित करने के लिए, आच्छादन में बेहतरी हेतु प्रखंड स्तर पर 10 प्रखंड में यूनीसेफ औऱ 10 प्रखंड में डब्ल्यूएचओ द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
प्रखंडवार टीकाकरण कार्य की हुई समीक्षा:
सिविल सर्जन ने यूनिसेफ के द्वारा दस प्रखंडों किये जा रहे सहयोग कार्यों की समीक्षा की। दस प्रखंडों में प्राप्त लक्ष्य के आधार पर समीक्षा की गयी। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि हर हाल में जिले में 95 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना है। जिन प्रखंडों में कम लक्ष्य प्राप्त हुआ वहां पर ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। प्रखंडों में लाभार्थियों को चिन्हित करें। ताकि शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
ससमय पोर्टल पर अपलोड करें डाटा:
जिला मलेरिया पदाधिकारी सह प्रभारी डीआईओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि टीकाकरण कार्य का डाटा ससमय पोर्टल पर अपलोड करना सुनश्चित करें क्योंकि पोर्टल अपलोड किया गया डाटा के आधार पर ही जिले की रैंकिंग बनती है। इसलिए पोर्टल अपलोड करना बहुत आवश्यक है। प्रभारी डीआईओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि पोर्टल पर डाटा अपलोड करने से पहले प्रखंडस्तरीय डाटा वैलिडेशन कमिटी की बैठक करना सुनिश्चित करें ताकि किसी तरह की त्रुटि नहीं रहें।
ड्यू लिस्ट करें अपडेट:
यूनिसेफ के जिला समन्वयक आरती त्रिपाठी ने सभी प्रखंडो के बीएमसी को निर्देश देते हुए कहा कि सात दिनों के अंदर नियमित टीकाकरण के लिए ड्यू लिस्ट को अपडेट करें। ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहें। इस दौरान उन्होंने मासिक टीकाकरण सत्र प्लान को सुदृढ करने की बात कही। एसएमसी आरती त्रिपाठी ने कहा कि ड्यू लिस्ट अपडेट करने के लिए प्रखंड स्तर पर आशा व एएनएम के साथ मीटिंग करें और हर हाल में ड्यूलिस्ट को अपडेट करना सुनिश्चित करें।
बैठक में कोविड नियमों का हुआ पालन:
यूनिसेफ के सोशल मोबलाइजेशन मीटिंग में कोरोना से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। सभी पदाधिकारी व कर्मी मास्क पहने हुए दिखे। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का भी पालन किया गया। बैठक में प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डीपीएम अरविन्द कुमार, आईसीडीएस के डीपीओ वंदना पांडेय, डब्ल्यूएचओ के एसएमसओ डॉ. रंजितेश कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल संजय कुमार विश्वास, यूनिसेफ एसएमसी आरती त्रिपाठी डीपीसी रमेश चंद्र कुमार, सीफार के प्रमंडलीय समन्वयक गणपत आर्यन, डीसीएम ब्रजेंद्र कुमार, डीएमईओ भानू शर्मा, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग