शिव ज्योति आँख अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का हुआ आयोजन किया गया
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट।
बनियापुर (सारण)। शिव ज्योति आँख अस्पताल पोझी परसा के सौजन्य से बुधवार को बेदौली पंचायत के नदौवा सामुदायिक भवन और चोरौवा पंचायत भवन के प्रांगण में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ हर्षपुरा,भगवानपुर,बेदौली,करही,पाण्डेयपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के दो सौ से अधिक रोगियों ने पहुँच नेत्र जांच कराया। जहाँ आवश्यकता अनुसार संस्था द्वारा मुफ्त दावा का भी वितरण किया गया।शिविर के व्यवस्थापक सह स्थानीय मुखिया बेबी देवी ने बताया कि जाड़े के मौसम में नेत्र रोगियों को स्थानीय स्तर पर मुफ्त लाभ मिलने से काफी सहूलियत हुई। जिसको लेकर नेत्र रोगियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया।मौके पर समाजसेवी रवींद्र कुमार राम, राजेश पासवान सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान संस्था के कर्मियों द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मरीजों को मॉस्क लगाकर ही शिविर में आने की सलाह दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग