लोक कवि सह कलाकार भिखारी ठाकुर की मनाई जाएगी 133वीं जयंती
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट।
छपरा (सारण)। भोजपुरी के शेक्सपियर, गीतकार, नाटककार एवं समाजसुधारक लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 133वीं जयन्ती 18 दिसंबर (शुक्रवार) को छपरा में मनायी जाएगी। उक्त बातों की जानकारी देते हुए भिखारी ठाकुर लोक साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव के महासचिव डॉ लालबाबू यादव ने बताया कि सुबह 10 बजे तेलपा स्थित भिखारी ठाकुर चौक पर ठाकुर की समाजियों सहित प्रतिमा पर जे. पी. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फ़ारूक़ अली, विधान पार्षद डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव एवं छपरा के विधायक डॉ सी. एन गुप्ता सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी गण तथा भोजपुरी के कलाकार माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात रामजयपाल महाविद्यालय, छपरा के परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण यादव अध्ययन केंद्र में ‘भिखारी ठाकुर की प्रासंगिकता विषय’ पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। साथ ही भिखारी ठाकुर के विदेशिया एवं बेटी-बेचवा से सम्बंधित गीत-संगीत भी प्रस्तुत किये जायेंगे। उन्होंने शहर के गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के लिए उपस्थित हों।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग