तालाब में डूबने अधेड़ की मौत, सदमें में परिजन
पवन कुमार सिंह की रिर्पोट
जलालपुर (सारण)। कोपा थाने छेत्र के अनवल गाव में एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई । मृत व्यक्ति की पहचान अनवल पंचायत निवासी स्व रामब्राई सिंह के 57 वर्षीय पुत्र सचितादानंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह शौच करने के लिए आए थे उसी दौरान उनकी पैर फिसलने के कारण तालाब में डूबने से मौत हो गई है। परिजनो का कहना है कि सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। लेकिन देर तक घर वापस नहीं तो खोजबिन शुरू की। अंदेशा पर तालाब में खोजने पर डूबने से मौत का पता। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामिणों के अनुसार वे बहुत ही गरीब परिवार से थें और उनके ही कमाने से घर खर्चा चलता था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग