चौर विकास योजना के तहत जिला मत्स्य पदाधिकारी ने की बैठक, दर्जनों किसान हुए शामिल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनाक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय के मनरेगा सभागार में जिला मत्सय पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत मनरेगा और मत्स्य विभाग से चवर में तालाब निर्माण योजना की जानकारी के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और किसानों की बैठक आयोजित किया। जिसमें जिला मत्सय पदाधिकारी डॉ जय शंकर ओझा,मनरेगा पीओ शाहिद अली, पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, पश्चिमी मुखिया दिलीप महतो,बंगरा मुखिया समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे। मौके पर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिला मत्सय पदाधिकारी डॉ जय शंकर ओझा ने कहा कि चवर के नीचले इलाके में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चौर विकास योजना की शुरुआत की गई है जिसके लिए 22 दिसम्बर तक ऑनलाईन करने की अंतिम तिथि हैं जिसमें आप एक व्यक्ति या समूह में आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।समूह में ज्यादा से ज्यादा 5 लोग हो सकते हैं। जिसमें एक हेक्टेयर में दो तालाब के निर्माण में लागत 7.40लाख ,एक हेक्टेयर में चार तालाब में 5.92 लाख,एक हेक्टेयर में एक तालाब का निर्माण 8.69 लाख लागत का 50% अनुदान संबंधित विभाग द्वारा स्वीकृत होने पर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाकर आप चंवर क्षेत्र के नीचले इलाके जहां पानी लगा रहता है उसमें आप इस योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी शाहिद अली ने बताया कि प्रखंड के चंवर वाले निचले क्षेत्रों को मुखिया जी लोग चिन्हित करें एवं मत्स्य पालन के लिए इसका विकास करायें।वैसे निचली भूमि का चयन करें।जहां सालोभर पानी लगा रहता है। जहां मत्स्य पालन की मदद अपार संभावनाएं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग