एलआईसी सैटेलाइट ऑफिस का लिंक फेल होने से कार्य बाधित रहा
एकमा (सारण)। एलआईसी सैटेलाइट ऑफिस एकमा में शुक्रवार को लिंक बाधित रहने के कारण काम-काज नही हो सका। जिससे एजेंट, बीमा-धारकों सहित ऑफिस कार्यकर्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में शाखा प्रबंधक शशि रंजन कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण लिंक बाधित होने से ऑफिस का कार्य नही हो सका। विभाग के वरीय पदाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है एक से दो दिन में गड़बड़ी को दूर कर लिया जाएगा। सोमवार से पुनः निर्बाध कार्य होने लगेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग