कूड़े से बनेगा जैविक खाद? अब कूड़ा नहीं होगा बेकार
- नगर पंचायत दिघवारा में सोमवार से शुरू होगा खाद निर्माण कार्य
अनुज प्रतिक की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। दिघवारा स्थानीय प्रखण्ड के नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बस्तपुर गांव में अवस्थित जन विकास समिति के जैविक खाद उत्पादन सह प्रशिक्षण कार्यशाला परिषर में कूड़ा से जैविक खाद निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा ।इसकी जानकारी देते हुए समिति के सचिव सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया ने बताये की यह एक कूड़े से जैविक खाद का उत्पादन होगा साथ ही उससे निकलने वाले गैस से खाना एवं बिजली भी उत्पादित किया जाएगा । सुभारम्भ के अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार आदि भाग लेंगें।इस दौरान लोगो को इसके प्रति जागरूक कर्म के लिये एक नुक्कड़ नाटक का भी मंचन होगा।वही यह नुक्कड़ नाटक पूरे नगर पंचायत बजार विभिन्न हाट परिषरो में मंचित किया जाएगा ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग