मशरक में सेन्ट्रल बैक परिसर में ही महिला से पचास हजार की ठगी

मशरक बाजार अवस्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा से सोमवार की शाम पचास हजार रुपए निकालकर घर जा रही महिला से ठगों ने तीन लाख रूपये से भरे पोटली देकर उन्चास हजार रुपए ठग कर फरार हो गए। ठगी की शिकार हुई महिला की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव निवासी वकील प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई। मामले में ठगी की शिकार महिला ने बताया कि वह मकान निर्माण के लिए 49000 हजार रुपए निकाली तब तक बैक परिसर में ही दो व्यक्ति ने बोला कि वह किसी माड़वारी के यहां से तीन लाख रुपए गड़बड़ कर के लाया है आप अपने 49000 हजार रुपए दे और ये तीन लाख रुपए रखें मैं इसे 49000 हजार रुपए देकर बस पर चढ़ा कर आता हूं। बाद में नही आने पर पोटली खोली तो वह कागज से भरा हुआ था। महिला घटना के बाद दहाड़ मार कर रोने लगी।मामले में थाना पुलिस को सूचना दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग