पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी के महान ब्यक्तित्व से भारत रत्न सम्मान का गौरव और भी बढ़ जाता है: सुधांशु रंजन

संजीव कुमार शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के महान ब्यक्तित्व से भारत रत्न सम्मान का गौरव और भी बढ़ जाता है। प्रखंड के हरपुर शिव मंदिर परिसर में आयोजित जयंतो समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने यह बात कही। वक्ताओं ने स्व वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय को युग द्रष्टा तथा सादगी का पर्याय बतलाया। समारोह में सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने अतिथियों को शॉल से सम्मानित किया तथा वेद वेदांग विद्यालय के बटुकों को कम्बल प्रदान किया। समारोह को भाजपा के वरीय नेता वंशीधर तिवारी कांग्रेस के वरीय नेता रमेश तिवारी समाजसेवी विवेकानंद तिवारी उमेश तिवारी प्रमोद सिग्रीवाल मनोहर यादव अजित कुमार प्रयाग साह रजनीश कुमार अभिषेक कुमार सरपंच ब्रजेश सिंह विवेक विभूषित तथा पत्रकार मनोज कुमार सिंह आदि अनेक गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। संचालन डॉ शशिकांत तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन बाबा दामोदर दास ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग