खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा,चालक घायल
पंकज कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पीएचसी में शनिवार की सुबह घायलावस्था में ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां ट्रैक्टर चालक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी भूनेशवर राय के 18 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार राय के रूप में हुई। मामले में घायल चालक के परिजन ने बताया कि गांव में ट्रैक्टर लेकर खेत जोत रहा था कि वही से बांध होकर सड़क पर चढ़ने के दौरान बड़ा चक्का गढ़े में गिरने से ट्रैक्टर पलट गया जिसमें चालक दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने युवक का प्राथमिक उपचार के बाद एक हाथ फैक्चर हो जाने की वजह से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग