गड़खा में सामुदायिक शौचलय नहीं होने से यात्रियों को परेशानी, मुखिया ने शुरू किया काम तो आ रही अड़चने
मुरारी स्वामी की रिर्पोट। राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा , अमनौर,नगरा और मढ़ौरा प्रखण्ड को जोडने वाली गड़खा बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से दूर दराज से बाजार करने एवं पटना और हाजीपुर से सारण जिला के लिए आए बस व अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। मजबूरन खुले में पेशाब और शौच करने लोग बैठ जाते हैं। गन्दगी से कई प्रकार की बीमारियां भी फैल रही है। गड़खा पंचायत के मुखिया देवान्ति देवी गुप्ता ने महिलाओं की परेशानी को देखते हुए सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए अपने फंड से गड़खा में गंडकी नदी पर पुल के समीप छड़ ,गिट्टी, बालू समेत अन्य सामान गिरा कर काम शुरू कर दिया। परंतु कुछ राजनीतिक कारणों एवं आसपास के लोगों द्वारा काम में विभिन्न प्रकार की अड़चनें पैदा की जा रही है। सरकारी जमीन में शौचालय बन जाने से जहां राहगीरों को सहूलियत होगी। वही बाजार आए महिलाओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। मुखिया पति अशोक प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बाद शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। परंतु कुछ अड़चनें आ रही है।जिसे मिल बैठकर आपसी सहमति से काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
सोनपुर से छपरा तक नही है सार्वजनिक शौचलय
विभिन्न कार्यों एवं इलाज के लिए पटना और हाजीपुर जाने वाले यात्रियों को छपरा से लेकर सोनपुर तक सामुदायिक शौचालय नहीं होने से सोच और पेशाब करने में काफी परेशानी होती है। गड़खा में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग सामाजिक संगठन और कार्यकर्ताओं द्वारा लंबे समय से की जा रही है।यात्रियों की परेशानी और लोगों की मांग को देखते हुए गड़खा पंचायत की मुखिया देवान्ति देवी गुप्ता ने शौचालय निर्माण का कार्य शुरू गड़खा बाजार के पुल के पास गंडकी नदी में सरकारी जमीन पर शुरू किया है। जिसे बन जाने से दूरदराज से आ रहे यात्रियों के साथ ही आसपास के बाजार आए ग्रामीणों को भी काफी सुविधा मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग