20 वर्षों से ठप राजकीय नलकूप होगा चालू: श्रीकांत
- एकमा विधायक का पंचायतवार जनता दर्शन धन्यवाद यात्रा शुरु
के के सिंह सेंगर। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। रविवार को बलिया कोठी पंचायत में आम जनता के प्रति आभार व्यक्त करने, स्थानीय जन समस्याओं को सुनने-समझने व उनके शीघ्र सामाधान के हेतु आश्वासन देने के साथ एकमा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के नवनिर्वाचित राजद विधायक श्रीकांत यादव का पंचायतवार जनता दर्शन धन्यवाद यात्रा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एकमा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक श्रीकांत यादव ने अपनी इस यात्रा की शुरुआत विधानसभा क्षेत्र के देवपुरा व बलिया कोठी पंचायत के बलिया, टेसुआर, ससना, जमनपुरा, खजुआन, देवपुरा आदि गांवों में जनसमस्याओं को सुनने के साथ किया। इस यात्रा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नल जल, सड़क आदि अपनी समस्याओं को ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष रखी। इस दौरान विधायक श्री यादव ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की जन समस्यायें सुनकर उनके शीघ्र सामाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर एकमा विधायक श्री यादव ने बलिया कोठी गांव में करीब 20 वर्षों से ठप पड़े सरकारी नलकूप को चालू कराने के लिए लगभग 60 हजार रुपये की राशि अपने निजी फंड से उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग रमजान मियां को शीघ्र ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड राजद अध्यक्ष वकील यादव, सुभाष यादव, तारकेश्वर शाही, अवधेश यादव, शिवनाथ राम, अनिल यादव, भिखारी यादव, जितेंद्र यादव, अनिल राय आदि अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग