आरसीपी सिंह जी को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सारण जिला जदयू कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर
के के सिंह सेंगर। दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आरसीपी सिंह जी के बनने पर सारण ज़िला जदयू कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है। वही सारण ज़िला जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सद्दाम हुसैन ने कहा कि कुशल नेतृत्व कर्ता यशवी नेता संगठनकर्ता और प्रखर वक्ता श्री आरसीपी सिंह जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जदयू पार्टी बहुत मजबूत होगी और विश्वास हैं कि श्री सिंह के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी सारण ज़िला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के इस निर्णय का स्वागत करता है। सद्दाम हुसैन जी के नेतृत्व में एक दूसरे। को मिठाई खिलाकर जदयू कार्यकर्ताओ ने खुशी मनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर। बधाई देने वालो में मुख्य रूप से विधान पार्षद डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव जी, जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जहाँगीर मुन्ना, जदयू नेता त्यप्रकाश यादव, पूर्व मुखिया तुफैल खान, नुरैश खान, जदयू नेता ईश्वर राम, छठिलाल प्रसा, अशरफ अली खान, शमशेर खान उर्फ डॉक्टर, जमाल अशरफ उर्फ बब्लू, अमजद अली शंकर सिंह, इलताफ़ हुसैन, कमाल अशरफ, अविनाश कुमार तिवारी आदि शामिल थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग