बिजली के करंट से वृद्ध की मौत, युवक जख्मी
एकमा (सारण)।थाना क्षेत्र के पचुआं गांव में सोमवार को 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक झुलस कर जख्मी हो गया। बताया गया है कि पचुआं गांव से होकर गुजरने वाली एचटी लाइन की चपेट में आने से यह दुर्घटना हो गई। इस लाइन के स्पर्श होने से पचुआं गांव के 55 वर्षीय प्रेमचंद कुशवाहा की मौत हो गई। जबकि 24 वर्षीय युवक अमरजीत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में लाकर भर्ती कराया गया। वहीं मृतक व घायल के परिजनों से एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने मुलाकात कर सांत्वना दी। वहीं करंट से जख्मी युवक के समुचित उपचार हेतु प्रबंध कराया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों व एकमा अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा मुहैय्या कराने का निर्देश दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग