कांग्रेसियों ने डॉ. कासिम के असामयिक निधन पर जतायी शोक संवेदना
मशरक (सारण)। मशरक प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह की अगुवाई में आजीवन कांग्रेसी रहे मशरक में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ महमद काशिम साहेब की आसामयिक निधन की खबर सुनकर उनके मशरक आवास पर जा कर पीड़ित परिवार से मिलकर आत्मा की शांति के लिए उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शोक व्यक्त किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में मशरक कांग्रेस के लालबाबू सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह, विक्रमा सिंह आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग